महाराष्ट्र: 15 नवंबर तक चीनी मिलों ने 216.75 लाख टन गन्ने की पेराई की, चीनी उत्पादन 187.86 लाख क्विंटल

महाराष्ट्र: चीनी आयुक्त कार्यालय द्वारा ताजा गन्ना पेराई रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 के पेराई सीजन में 15 नवंबर 2026 तक महाराष्ट्र की चीनी मिलों ने कुल 216.75 लाख टन गन्ने की पेराई कर 187.86 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पिछले सीजन में इसी तारीख तक 102.92 लाख टन गन्ने की पेराई और 71.45 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ था। इस तरह चालू सीजन में गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन दोनों में दोगुने से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में चीनी की औसत रिकवरी दर 8.67 प्रतिशत रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह दर 6.94 प्रतिशत थी। चालू सीजन में अब तक कुल 161 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। इनमें 81 सहकारी और 80 निजी मिलें शामिल हैं। पिछले सीजन में इसी अवधि तक 169 मिलें शुरू हुई थीं, जिनमें 81 सहकारी और 88 निजी मिलें थीं। चालू सीजन में इन मिलों की संयुक्त दैनिक पेराई क्षमता 10,35,950 टन है, जबकि पिछले साल यह क्षमता 10,65,640 टन थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पुणे विभाग गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन में आगे

पुणे विभाग पेराई और चीनी उत्पादन में राज्य में पहले स्थान पर है। यहां 28 मिलों ने 57.95 लाख टन गन्ने की पेराई कर 54.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। इस विभाग की औसत रिकवरी दर 9.41 प्रतिशत रही।सोलापुर विभाग में सबसे अधिक 34 मिलें चालू हैं। इन मिलों ने 40.44 लाख टन गन्ने की पेराई कर 32.54 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। यहां चीनी रिकवरी दर 8.05 प्रतिशत दर्ज की गई।

अहिल्यानगर विभाग में 32.30 लाख टन गन्ने की पेराई हुई और 27.47 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। यहां रिकवरी दर 8.50 प्रतिशत रही। कोल्हापुर विभाग की मिलों ने 30.87 लाख टन गन्ने की पेराई कर 29.82 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। राज्य में सबसे अधिक 9.66 प्रतिशत रिकवरी दर इसी विभाग में दर्ज की गई। नांदेड़ विभाग में 29.52 लाख टन गन्ने की पेराई से 23.35 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। यहां रिकवरी दर 7.91 प्रतिशत रही।छत्रपति संभाजीनगर विभाग में 23.04 लाख टन गन्ने की पेराई कर 18.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया। यहां रिकवरी दर 7.84 प्रतिशत रही।

अमरावती विभाग में तीन निजी मिलों ने 2.63 लाख टन गन्ने की पेराई कर 2.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। यहां रिकवरी दर 7.87 प्रतिशत रही। वहीं, नागपुर विभाग में अब तक किसी भी चीनी मिल ने पेराई शुरू नहीं की है।पश्चिमी महाराष्ट्र की अधिकांश चीनी मिलों ने अक्टूबर के मध्य में पेराई शुरू कर दी थी, जबकि कोल्हापुर जिले की कई मिलों में नवंबर के शुरुआती दिनों में गन्ना पेराई शुरू हुई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here