फ्रांस में सूखे की मार से 2026 का चुकंदर उत्पादन अनुमान और घटा; कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका

पेरिस: भीषण गर्मी और सूखे के कारण फ्रांस ने वर्ष 2026 के लिए चुकंदर उत्पादन का अनुमान घटाकर 2.4 करोड़ टन कर दिया है। पिछले महीने यह अनुमान 2.53 करोड़ टन लगाया गया था। बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार चुकंदर उत्पादन कई दशकों के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की आशंका है।

देश के कृषि मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित अनुमान के मुताबिक, 2025 के उत्पादन स्तर की तुलना में इस वर्ष उत्पादन में लगभग एक-तिहाई की गिरावट हो सकती है। मंत्रालय ने औसत उपज का अनुमान भी घटाकर 64.3 टन प्रति हेक्टेयर कर दिया है, जबकि पिछले अनुमान में यह 67.8 टन प्रति हेक्टेयर था। इस संशोधन में उन खेतों को भी ध्यान में रखा गया है, जहां फसल इतनी अधिक प्रभावित हुई है कि उसकी कटाई संभव नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गर्मियों के दौरान प्रतिकूल मौसम ने चुकंदर और मक्का सहित कई फसलों को प्रभावित किया। इसके अलावा, भीषण गर्मी और सूखे के कारण चरागाह भी सूख गए। कृषि क्षेत्र को हुए नुकसान को देखते हुए फ्रांस सरकार ने किसानों के लिए लगभग 2 अरब यूरो (2.20 अरब अमेरिकी डॉलर) की सहायता देने का प्रस्ताव रखा है।फ्रांस में चुकंदर की कटाई का काम अभी जारी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here