पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण 25% या उससे अधिक करने से पहले होगी व्यापक जांच : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी

नई दिल्ली : भारत सरकार पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की मौजूदा 20 प्रतिशत की सीमा को बढ़ाकर 25 प्रतिशत (E25) या उससे अधिक करने पर विचार करने से पहले व्यापक परीक्षण करेगी। इसके साथ ही इस बदलाव के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं और अनुकूल व्यवस्था की तैयारी का भी आकलन किया जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार इस दिशा में सभी पहलुओं की जांच के बाद ही अगला कदम उठाएगी।

गुरुवार को इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए पुरी ने कहा कि, भारत ने वर्ष 2030 की निर्धारित समयसीमा से काफी पहले पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, अब E25 या इससे अधिक मिश्रण की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला परीक्षणों के परिणाम और संबंधित बुनियादी ढांचे की तैयारी पर निर्भर करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, इस योजना से देश को विदेशी मुद्रा में लगभग 1.90 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसमें से करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये का लाभ किसानों को मिला है। हालांकि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को लेकर कुछ उपभोक्ताओं की ओर से सवाल भी उठाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, वैश्विक बाजार में पेट्रोल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना भी जताई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here