नई दिल्ली : चीनी मंडी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों ने 2019-2020 के लिए इथेनॉल खरीद निविदा जारी की। चालू वर्ष 2019-20 के लिए तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने 511 बिलियन लीटर इथेनॉल खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है, जो पिछले वर्ष की 329 बिलियन लीटर की तुलना में 55% अधिक है।
इथेनॉल के बढ़ते सम्मिश्रण और कच्चे तेल के आयात बिलों को कम करने के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें तिलों / गन्ने के रस / मोलासिस / चीनी की चाशनी से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देना शामिल है। यह आर्थिक कठिनाइयों में फंसे बीमार चीनी उद्योग की वित्तीय स्थितियों को सुधारेगा।
हालही में केंद्र सरकार ने बी- हैवी मोलासेस वाले एथेनॉल की कीमतें 52.43 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 54.27 रुपये प्रति लीटर कर दी हैं और वही दूसरी ओर सी-हैवी मोलासेस वाले एथेनॉल की कीमत 43.46 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 43.75 रुपये लीटर कर दी हैं। गन्ने के रस, चीनी, चीनी सीरप से सीधे बनने वाले एथेनॉल का भाव 59.48 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।
| राज्य | वर्ष 2018-19 | वर्ष 2019-20 |
| आंध्र प्रदेश | 149068 | 214324 |
| बिहार | 101392 | 145588 |
| छत्तीसगढ़ | 75055 | 108041 |
| दिल्ली | 131342 | 158018 |
| गोवा | 22572 | 38646 |
| गुजरात | 171020 | 307808 |
| हरियाणा | 136504 | 224775 |
| हिमाचल प्रदेश | 11000 | 37118 |
| झारखंड | 52541 | 87930 |
| कर्नाटक | 278587 | 380832 |
| केरल | 193190 | 261070 |
| मध्य प्रदेश | 156320 | 243026 |
| महाराष्ट्र | 416557 | 727649 |
| ओडिशा | 93441 | 149426 |
| पंजाब | 124252 | 172160 |
| राजस्थान | 160579 | 269296 |
| तमिलनाडु | 310104 | 446312 |
| तेलंगाना | 149464 | 220214 |
| उत्तर प्रदेश | 415513 | 618206 |
| उत्तराखंड | 27930 | 54242 |
| पश्चिम बंगाल | 116178 | 171791 |
| असम | 49128 | |
| सिक्किम | 1224 | |
| जम्मू और कश्मीर | 27454 | |
| कुल | 3292609 | 5114278 |
2019-20 के लिए निविदा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की, पहली बार ओएमसी ने उत्तर पूर्वी राज्यों, सिक्किम, असम और सबसे दिलचस्प जम्मू और कश्मीर के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटाने के बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राज्य के विकास के लिए ध्यान केंद्रित किया है। केंद्र सरकार का 2030 तक पेट्रोल के साथ 20% इथेनॉल ब्लेंडिंग करने का टार्गेट है और देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इथेनॉल चीनी मिलों के लिए एक अतिरिक्त राजस्व मार्ग प्रदान करता है, इसके अलावा चीनी मिलों को वित्तीय रूप से सक्षम बनने में मदद करेगा।
यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.












