चीनी मिल के सीनियर मैनेजर को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया गया

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर): भैंसाना शुगर मिल के सीनियर मैनेजर योगेंद्र सिंह डबास को चार अज्ञात लोगों ने बंदुक की नोंक पर गन्ना सेंटरों के ठेके अपने पक्ष में छोड़ने की धमकी दी। सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

योगेंद्र सिंह ने कहा कि तीन अक्टूबर को वे चीनी मिल से ड्यूटी पूरी कर शाम करीब 6.30 बजे बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में बायवाला से पहले सफेद रंग की एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। कार से उतरे चार लोगों ने बाइक रुकते ही प्रबंधक पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देकर उन्हें गाड़ी में बैठाकर उनके मोबाइल छीनकर सिम निकाल दिए गए। इसके बाद आरोपी सीनियर मैनेजर को खतौली रोड स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर चीनी मिल के सेंटरों के ठेके अपने पक्ष में छोड़ने की बात कहते हुए हत्या की धमकी दी गई। सीनियर मैनेजर ने ठेके उनके पक्ष में छोड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्हें बंधनमुक्त किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

योगेंद्र सिंह ने एक आरोपी की पहचान भी कर ली है, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच अभी जारी है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here