गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाये जाने पर उत्तर प्रदेश में गन्ना जलाया गया

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में हालही में घोषित गन्ने मूल्य के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के ज़िला अध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुज़फ्फरनगर ज़िले के कूकरा चौक पर गन्ने की फ़सल जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा गन्ने मूल्य नहीं बढ़ाये जाने के विरोध में रविवार शाम को यह प्रदर्शन किया गया।

राठी ने कहा कि भाजपा-शासित राज्य सरकार का यह गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाये जाने का निर्णय किसान विरोधी है तथा इसमें किसानों की उपेक्षा और चीनी मिल मालिकों के हितों का समर्थन किया गया है। ज़िले के बुधना तहसील मुख्यालय पर भी आरएलडी कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने गन्ने की फ़सल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here