महाराष्ट्र: चीनी मिलों को राज्य सरकार देगी बूस्टर डोस

नागपुर: चीनी मंडी

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि, राज्य सरकार चीनी मिलों की वर्तमान आर्थिक स्थिति को सुधारने और उनको आर्थिक मजबूती देने का प्रयास करेगी। विधान परिषद सदस्य सदाशिव खोत ने चीनी मिलों के एफआरपी बकाया मामले के बारे उपस्थित किये सवाल का पाटिल सभाग्रह को जवाब दे रहे थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री पाटिल ने कहा कि, चीनी आयुक्त द्वारा चीनी मिलों से तय समय पर किसानों को एफआरपी राशि का भुगतान करने की कोशिश कर रहे है। चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति के बारे में कई सवाल उठाए गए हैं। राज्य सरकार चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिए तमाम कोशिशों में जुटी है। यह विचार उन मिलों के पुनर्गठन का है, जो वित्तीय संकट में हैं। पाटिल ने दावा किया कि राज्य के चीनी आयुक्त ने एफआरपी नहीं देने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई में सराहनीय काम किया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here