उत्तर प्रदेश: चीनी मिल में हादसे के कारण कर्मचारी की मौत

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): जिले के बिलारी क्षेत्र की एक चीनी मिल में काम करने के दौरान हेल्पर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह (30) पुत्र निशांत सिंह के रूप में हुई है जो बरेली के बहेड़ी तहसील में मालपुर छतौना गांव का निवासी था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह बिलारी के लक्ष्मीजी शुगर मिल्स में काम करता था। रोजाना की तरह गुरुवार की रात भी वह ड्यूटी पर था। बताते हैं कि रात में वह बैगास एलीवेटर के बैरिंग की ग्रीसिंग कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ऩे से से वह गियर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव फंसने से मिल का संचालन बंद हो गया तथा वहां अफरातफरी मच गई। मिल के कर्मियों ने सभी मशीनों को बंद कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिल हाउस के वरिष्ठ अभियंता टहल सिंह ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here