चूहे के कारण सात घंटे बंद रही चीनी मिल

बागपत: बागपत में सहकारी चीनी मिल रमाला में एक चूहे के वजह से मिल को कई घंटो तक बंद करना पड़ा। खबरों के मुताबिक मिल एक चूहा टर्बाइन के ट्रांसफार्मर में घुस गया, जिसके कारण शार्ट सर्किट हो गया। इससे बिजली की सप्लाई ठप हो गई और मिल को सात घंटे तक बंद करना पड़ा।

मिल के बंद होने से सड़कों पर गन्ने से लदी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। गन्ना किसानों ने मिल के खिलाफ नाराजगी भी व्यक्त की। मिल के गेट पर हंगामा किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गौरतलब है कि गन्ने का पेराई सत्र शुरु है। इसलिए अपने खेतों से गन्ने लाए किसानों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मिल के इंजीनियरों द्वारा सप्लाई ठीक किये जाने तक किसानों को सात घंटे तक प्रतीक्षा करना पड़ा। उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्विनी तोमर ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे मिल की टर्बाइन के नीचे लगे ट्रांसफार्मर में चूहा घुस गया। तार आपस में टच होने से फाल्ट हो गया। इस कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी। अब मिल के इंजीनियरों ने मामले को ठीक कर दिया है और अब मिल में पेराई सुचारू रूप से हो रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here