कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए बागपत चीनी मिल ने की पहल

बागपत: कोरोना संकट से बचने और बचाव के लिए चीनी मिलें भी पीछे नहीं हैं। अपने श्रमिकों, किसानों और मजदूरों को सैनिटाइज करने के लिए हर तरीके के उपाय कर रह हैं। बागपत चीनी मिल ने भी मिल से जुड़े लोगों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के लिए मिल के गेट पर बॉक्स सैनिटाइजर बनाया है। मिल में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को इस बॉक्स से गुजरना होता है। इस बॉक्स में स्प्रे होता है जिससे व्यक्ति पूरी तरह सैनिटाइज हो जाता है।

मिल के महाप्रबंधक आरके जैन के मुताबिक कोरोना महामारी का देश में प्रसार हो रहा है। इससे रोकने के लिए सैनिटाइजेशन और लॉकडाउन अत्यंत जरुरी हो गया है। इसलिए यहां आने वाले लोगों को सैनिटाइज करने की हमने पूरी व्यवस्था की है। हमने यहां बॉक्स सैनिटाइजर बनाया है जिसमें से सभी लोग गुजरकर सैनिटाइज होते हैं। इसके अलावा बॉक्स से निकलते ही हाथ धोने का विशेष वॉश बेसिन तैयार किया गया है। यहां किसानों को हाथों का इस्तेमाल नहीं करना होता। पैर का प्रयोग करने से स्वत: ही डिटॉल और पानी निकलता है। किसानों को संक्रमण से बचाने के लिए यह पहल की गई है। बागपत चीनी मिल ने किसानों को संक्रमण से बचाने के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here