मंत्री धनंजय मुंडे की अपील, गन्ना मजदूरों की स्वास्थ जांच करके उन्हें अपने गावों को भेजे

बीड: चीनी मंडी

कोरोना वायरस के कारण गन्ना मजदूरों और उनके परिवारों में भय का माहौल पैदा हुआ है। मजदूरों को पशुधन के साथ अपने गावों को लौटने का तत्काल फैसला लेने की मांग मंत्री धनंजय मुंडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे खत द्वारा की है। उन्होंने कहा है की, गन्ना मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की जाए, और उसके बाद मजदूरों को उनके पशुधन के साथ साथ अपने अपने गांवों को भेजनी की व्यवस्था की जाए। मजदूरों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार को इस पर तुरंत फैसला लेना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लॉकडाउन से पश्चिमी महाराष्ट्र, कर्नाटक सीमा क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर बीड, अहमदनगर और अन्य जिलों के कई मजदूर फंस गए हैं। कोरोना वायरस को खत्म करने के प्रयासों के तहत, सरकार ने देश में लॉकडाउन किया है, जिसके तहत जिला नाकाबंदी के साथ साथ यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे गन्ना कटाई मजदूर पेराई खत्म होने के बावजूद मिलों में फंसे है।

कुछ चीनी मिलों ने राज्य सरकार के आदेशों के अनुसार, गन्ना मजदूरों के लिए आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की है। अब देश में तालाबंदी 3 मई तक बढ़ा दी गई है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here