चीनी मिल सहित 72 कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में किया 14,85,860 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन

लखनऊ: कोरोना वायरस के महा प्रकोप में हैंड सैनिटाइजर संजीवनी के रूप में काम कर रही है। देशभर में इसकी बड़ी मांग है। चीनी मिलों को हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें हैंड सैनिटाइजर के उत्पादन में सबसे आगे हैं। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कोरोनो वायरस से लड़ाई में हाथों को साफ रखने के लिए किया जाता है।

प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हैंड सेनिटाइजर का उत्पादन 72 कंपनियां कर रही हैं जिसमें 25 चीनी मिलें, 10 डिस्टलरियां, 29 सैनिटाइजर कंपनीज, और 8 अन्य संसथान शामिल है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वर्तमान में, ये कंपनियां राज्य में प्रति दिन 1,50,000 लीटर सैनिटाइजर तैयार कर रही हैं। आने वाले दिनों में उत्पादन और बढ़ने की संभावना है।

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद, मार्केट में अब तक कुल 9,61,200 लीटर सैनिटाइजर सप्लाई किया गया है। राज्य सरकार सैनिटाइजर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। राज्य में अब तक लगभग 14,85,860 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया जा चूका है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here