शुगरफेड ने लॉकडाउन के दौरान मुहैया कराया चीनी: पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा

चंडीगढ़: चीनी मंडी

पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि, कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच शुगरफेड (Sugarfed) ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को समझते हुए लोगो को 21.07 लाख किलोग्राम चीनी की आपूर्ति की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके अलावा, मंत्री ने कहा, Sugarfed के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत कोष में 29.05 लाख रुपये का योगदान दिया है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों को आवश्यक वस्तु चीनी की आपूर्ति के लिए शुगरफेड के प्रयासों की भी सराहना की।

Sugarfed के एमडी पुनीत गोयल ने कहा कि उनका संगठन और राज्य की सहकारी चीनी मिलें इस जरूरत की घड़ी में राज्य के लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने देगा। पंजाब में भी कोरोना वायरस की संख्या बढ़ रही है, और राज्य सरकार द्वारा कोरोना को रोकने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here