अन्य राज्य से आये गन्‍ना श्रमिकों को किया गया क्‍वारंटाईन

नंदूरबार: चीनी मंडी

गन्‍ना कटाई के लिए गये और लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे गन्‍ना मजदूर अब अपने अपने गांवो को लौट रहे है। नंदूरबार जिले के लहान शहादा तहसील के दुधाले निवासी गन्‍ना कटाई मजदूर गुजरात से लौटने के बाद उनको क्‍वारंटाईन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन घोषित किया है। अब लॉकडाउन का तिसरा चरण यानी की ‘लॉकडाउन 3.0’ चलेगा। अब अन्य जिलों तथा अन्य राज्यों मे फंसे मजदूर, विद्यार्थी तथा महिलाओं को लाने के लिए हर राज्य की तरफ से कदम उठाए जा रहे है।

नंदूरबार जिले के ग्राम दुधाले में गुरूवार को गुजरात से करीब 200 मजदूर वापस आये। गांव में आने के बाद स्थानिय प्रशासन द्वारा उनकी जांच कराई गई और उन्हे 14 दिनों के लिए होम क्‍वारेंटाईन का आदेश भी दिया गया है। कई श्रमिकों ने होम क्‍वारंटाईन का स्टैंम्प लगवाने से मना किया, लेकिन प्रशासन की तरफ से उन्हे समझाया गया।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here