उत्तर प्रदेश: घरवापसी कर रहे श्रमिकों के लिए चीनी मिल सहित अन्य उद्योग में रोजगार देने का प्रयास

लखनऊ : देश भर से उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से औद्योगिक इकाइयों का काम शुरू करने के निर्देश दिए है। राज्य में 119 चीनी मिलें पहले से ही शुरू हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि,12,000 ईंट भट्टों और 2500 शीतगृहों को भी काम करना शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक ईंट भट्ठा 200 श्रमिकों के लिए रोजगार सुनिश्चित करेगा और एक कोल्ड स्टोरेज 150 श्रमिकों को रोजगार देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, बड़े उद्योग 2.12 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार सुनिश्चित करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उत्तर प्रदेश प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन गया है, लॉकडाउन के बाद राज्य में दस लाख से अधिक प्रवासी अपने घर लौट आए है। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार उनके भोजन, चिकित्सा आवश्यकताओं, सुरक्षा और रोजगार का ध्यान रख रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के प्रयास यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here