तमिलनाडु में अटके महाराष्ट्र के गन्ना कटाई मजदूरों ने की उन्हें घर भेजने की मांग

मदुराई : तमिलनाडु के थेनी में फंसे महाराष्ट्र के लगभग अस्सी चीनी मिल मजदूरों ने शुक्रवार को उन्हें वापस घर भेजने के लिए प्रदर्शन कीया। लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के मजदूरों को एक निजी इमारत में रखा गया हैं, वह अधिकारियों से घर वापस छोड़ने की इजाजत मांग रहे थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया की उन्हें जल्द सही सलामत घर पंहुचा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि, राष्ट्रीय लॉकडाउन से पहले, चीनी मिल के लिए काम करने के लिए यह मजदूर अपने परिवार समेत यहां आए थे। वे एक अनुबंध के आधार पर गन्ना कटाई का काम कर रहे थे।

हालांकि मिल प्रबंधन ने मजदूरों को घर भेजने की व्यवस्था की थी, लेकिन लॉकडाउन ने उन्हें वापस रहने के लिए मजबूर कर दिया। कोरोना वायरस महामारी के चलते जिला प्रशासन ने उनसे पूछताछ की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। समय-समय पर स्वास्थ्य टीमों द्वारा उनकी स्क्रीनिंग की गई थी। हालांकि, किसानों ने मांग की कि, उन्हें घर वापस जाने दिया जाए। उन्हें चीनी मिल परिसर में ले जाया गया जहां अधिकारियों ने जल्द ही उनकी वापसी करने का आश्वासन दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here