किसानों को दिया गया सुझाव कि वे गन्ना सर्वे के दौरान अपने खेतों में मौजूद रहे

धामपुर: उत्तर प्रदेश में गन्ना सर्वे शुरू हो गया है। गन्ना विभाग ने किसानों से अपील की है की, गन्ना सर्वे करते समय खेतों में मौजूद रहें। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव बल्लाशेरपुर में पहुंच कर गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को सुझाव दिया कि, वह गन्ना सर्वे के दौरान अपने खेतों में मौजूद होकर सर्वे कराएं। सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाएं। गड़बड़ी हो गई तो पेराई सत्र के दौरान उन्हें भारी परेशानी होगी।

डीसीओ सिंह ने कहा कि, गन्ना सर्वे के लिए गन्ना विभाग काफ़ी गंभीर है, किसान सर्वे कार्य पूरा होने पर स्वयं घोषणा पत्र टीम को उपलब्ध कराएं। जिसमें लिखा जाए कि, हमारा गन्ना सर्वे कार्य ठीक हो गया है। सर्वे को लेकर किसानों को कोई भी परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र लगभग समाप्त हो चूका है। इस सीजन राज्य में रिकॉर्ड चीनी उत्पादन और पेराई हुई है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here