केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चीनी मिलों को इथेनॉल उत्पादन पर जोर देने की सलाह दी

मुंबई: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पश्चिमी महाराष्ट्र के चीनी मिलों से अपील की कि, मिल चीनी उत्पादन की जगह इथेनॉल में विविधता लाने के लिए प्रयास करें। पश्चिमी महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से आयोजित जनसंवाद ऑनलाईन रैली को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा की, वर्तमान में इथेनॉल उद्योग का कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपये है, हम इसे बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने का इरादा रखते हैं।

अधिशेष चीनी उत्पादन चीनी मिलों और गन्ना किसानों दोनों के लिए संकट है। अंतर्राष्ट्रीय चीनी की कीमतों में और हमारे चीनी की कीमतों में फरक है। हालांकि केंद्र सरकार सब्सिडी देती है, लेकिन इसकी भी सीमाएँ हैं। इथेनॉल की बाजार में अधिक संभावनाएं हैं और चीनी मिलों को इस पर काम करना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here