नाइजीरिया: डांगोट शुगर द्वारा सवानाह चीनी मिल का अधिग्रहण

अबुजा : उत्पादन क्षमता और अपने बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए, डांगोट शुगर रिफाइनरी (DSR) के शेयरधारकों ने सवानाह शुगर कंपनी लिमिटेड के औपचारिक अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। DSR के शेयरधारकों ने अपनी आम बैठक के दौरान दो कंपनियों के विलय के पक्ष में वोट दिया। DSR कंपनी के चेयरमैन अल्हाजी अलिको डांगोटे ने कहा कि, DSR अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए सवानाह शुगर का अधिग्रहण किया।

डांगोटे के अनुसार, सवानाह शुगर के पास 32,000 हेक्टेयर भूमि गन्ने की खेती के लिए उपलब्ध है और साथ ही प्रतिवर्ष 50,000 टन चीनी की क्रशिंग क्षमता है और विलय के बाद, ‘एसएससीएल’ की जमीन को बढ़ाने के लिए आगे निवेश किया जाएगा। डांगोटे ने बताया कि, DSR बोर्ड ने विलय के बाद कहा कि, कंपनी, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए लाभ प्रदान करेगा। कंपनी के अध्यक्ष ने बताया कि, सभी संबंधित विनियामक प्राधिकरणों द्वारा आवश्यक अनुमोदन दिए गए हैं और विलय से चीनी क्षेत्रीय परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव आएगा क्योंकि सरकार की नीति कंपनी द्वारा बेहतर ढंग से लागू की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here