मलावी: चीनी मिल में 67 विदेशी श्रमिक बिना वर्क परमिट काम करने के आरोप में गिरफ्तार

मलावी: इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने सलीमा चीनी मिल के 67 श्रमिकों के एक समूह को वर्क परमिट के बिना काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया। होमलैंड सिक्योरिटी के मंत्री रिचर्ड चिमवेंडो बांदा द्वारा मिल का दौरा करने के एक दिन बाद बुधवार को छापेमारी की गई। इमिग्रेशन अधिकारियों ने कहा की, यह लोग बिना वर्क परमिट के काम कर रहे थे।

उन्होंने परिसर में सभी निकासों पर पहरा दिया ताकि कोई भी मजदूर छापे के दौरान भाग न पाए। श्रमिकों से पूछताछ और पहचान दस्तावेजों की जांच के बाद, अधिकारियों ने अवैध रूप से काम करने के संदेह में 67 लोगों को गिरफ्तार किया। मध्य क्षेत्र के इमिग्रेशन विभाग के प्रवक्ता एलाक बांदा ने कहा कि, गिरफ्तार किए गए सभी भारतीय हैं, जो बिना रोजगार परमिट के काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, यह इमिग्रेशन अधिनियम की धारा 21 (1) के खिलाफ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here