ब्राजील की एक बड़ी मिल द्वारा 2021-22 सीजन में चीनी की जगह इथेनॉल को बढावा

साओ पाउलो : ब्राजील की चीनी और इथेनॉल की बड़ी निर्माता Sao Martinho SA (SMTO3.SA) ने सोमवार को कहा कि, उसकी 2021-22 की फसल से गन्ना आधारित जैव ईंधन का अधिक और कम चीनी उत्पादन करने की योजना है।

Sao Martinho ने कहा कि, तेल की ऊंची कीमतों और ब्राजील में ईंधन की बिक्री में सुधार के परिणामस्वरूप वह पिछले सीजन के 53 प्रतिशत की तुलना में 58 प्रतिशत गन्ने का उपयोग इथेनॉल उत्पादन के लिए करेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कंपनी ने कहा, हमारा मानना है कि इथेनॉल की कीमतें पिछली फसल की तुलना में सीजन के साथ उच्च स्तर पर रहेंगी।

मार्च में समाप्त फसल वर्ष में Sao Martinho ने 927.1 million reais (185 मिलियन डॉलर) का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले सीजन की तुलना में 45% अधिक है, जिसका मुख्य कारण चीनी की अधिक कीमतें हैं।

गन्ने के विकास की अवधि के दौरान सामान्य से अधिक शुष्क मौसम के कारण ब्राजील में इस मौसम में गन्ने की खराब फसल होने की संभावना है।

Sao Martinho ने कहा कि उसे चालू सीजन में 9% कम गन्ने की पेराई की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here