कोल्हापुर विभाग में अब तक हुआ लगभग 100 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन

महाराष्ट्र में मिलें चीनी उत्पादन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चीनी उत्पादन और चीनी रिकवरी के मामलें में राज्य में कोल्हापुर विभाग नंबर एक है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 19 दिसंबर, 2021 तक कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार हो चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 92.22 लाख टन गन्ना पेराई कर 99.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.77 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सीजन 2021-22 में महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 186 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 94 सहकारी एवं 92 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 372.49 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 352.8 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.47 प्रतिशत है।

सोलापुर विभाग में सबसे ज्यादा चीनी मिलें परिचालन में है। यहां अब तक 43 चीनी मिलें शुरू हो चुकी है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here