गन्ना बकाया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी मिलों को दी चेतावनी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 2019-20 के पेराई सत्र का लंबित गन्ना बकाया तत्काल चुकाने को कहा गया है। लखनऊ में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को किसानों के बकाया के निपटान में ढिलाई दिखानेवाली मिलों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलें गन्ना किसानों के करोड़ों रुपयों के बकाया भुगतान पर बैठी है। नया पेराई सत्र में लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन चीनी मिलों द्वारा अब तक पूरा भुगतान नहीं चुकाया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए और सहकारी मिलों के गन्ना मूल्य बकाया की देयता को कम करने के लिए हालही में 24 सहकारी चीनी मिलों को वित्तीय सहायता दी है। सॉफ्ट लोन के रूप में चीनी मिलों को 500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है, जो संबंधित मिलों के भुगतान करने की क्षमता पर आधारित है।

प्रसाशन का कहना है की वे पूरी कोशिश कर रही है की चीनी मिलें जल्द से जल्द भुगतान करे। चीनी मिलों का कहना है की चीनी बिक्री में कमी से उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिसके चलते वे बकाया चुकाने में विफल हुए है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here