अजय कुमार शर्मा बने बजाज हिंदुस्तान शुगर के नए एमडी

मुंबई : बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि आलोक कुमार वैश्य ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है और अजय कुमार शर्मा को नया एमडी (Managing Director) नियुक्त किया गया है। एक नियामक फाइलिंग में, बजाज हिंदुस्तान शुगर ने बताया कि, आलोक कुमार वैश्य ने व्यक्तिगत कारणों से कंपनी के निदेशक मंडल में प्रबंध निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया है। शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। आलोक कुमार वैश्य 20 मई, 2022 से कंपनी की सेवाओं से मुक्त कर दिया गया। बजाज हिंदुस्तान ने कहा, हम आगे सूचित करना चाहेंगे कि निदेशक मंडल ने 20 मई, 2022 से कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में अजय कुमार शर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here