उत्तर प्रदेश: अकबरपुर चीनी मिल का 114 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य

अंबेडकर नगर: उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सीजन शुरू हो गया है। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ने इस साल 114 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले साल मिल ने 103 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। नवंबर माह के तीसरे सप्ताह से पेराई सत्र शुरू करने की योजना बनाई है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिले में 52 हजार गन्ना किसान हैं जो 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बुआई करते हैं। गन्ना किसानों को गन्ने की बिक्री करने के लिए चीनी मिल गेट के अलावा 36 क्रय केंद्र जगह-जगह स्थापित किए जाएंगे। साथ ही चीनी मिल प्रशासन ने इस बीच क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि समय रहते केंद्र पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि गन्ना बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सभी किसानों को न सिर्फ समय पर पर्ची उपलब्ध होगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here