अल्जीरिया में 600 मिलियन डॉलर की शुगर बीट परियोजना शुरू, चीनी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी

अल्जीयर्स : अल्जीरिया के सबसे बड़े निजी औद्योगिक समूह सेविटल ने देश की चीनी आयात पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से 600 मिलियन डॉलर की विशाल शुगर बीट (चुकंदर) खेती और रिफाइनरी परियोजना शुरू की है। यह परियोजना उत्तरी सहारा क्षेत्र के गारदाइया इलाके में स्थापित की जा रही है और इसके पूर्ण संचालन पर लगभग 5,000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह परियोजना अरबपति उद्योगपति इस्साद रेब्रब द्वारा स्थापित सेविटल समूह की ओर से 5 मई को अल्जीरियाई सरकारी टेलीविजन के माध्यम से घोषित की गई।कंपनी ने बताया कि गारदाइया प्रांत में 1,200 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र पर काम शुरू हो चुका है। यहां भूमिगत जल के लिए 385 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग की गई है।

कंपनी के अनुसार, वर्ष 2024 में किए गए प्रारंभिक खेती परीक्षणों में शुगर बीट से 18 से 20 प्रतिशत तक चीनी रिकवरी प्राप्त हुई। परियोजना के तहत खेती क्षेत्र के पास ही एक बड़ा प्रसंस्करण और रिफाइनरी परिसर बनाया जाएगा, जिसे वर्ष 2028 तक शुरू करने की योजना है। कंपनी ने जानबूझकर रिफाइनरी को खेतों के पास स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके पीछे 1980 के दशक की असफल परियोजना से मिला अनुभव है, जब खेतों और प्रसंस्करण इकाइयों के बीच लंबी दूरी के कारण चुकंदर की गुणवत्ता खराब हो गई थी और उद्योग विफल हो गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अल्जीरिया वर्तमान में अफ्रीका का सबसे बड़ा चीनी आयातक देशों में शामिल है। देश हर साल लगभग 23 लाख टन चीनी आयात करता है। ट्रेड मैप के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में अल्जीरिया का चीनी आयात बिल 931.7 मिलियन डॉलर से अधिक रहा। सरकार लंबे समय से विदेशी मुद्रा पर बढ़ते दबाव को कम करने और घरेलू उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।इस परियोजना से चीनी उत्पादन के अलावा अतिरिक्त आय के स्रोत भी विकसित होंगे।चुकंदर प्रसंस्करण के दौरान निकलने वाला बीट पल्प और शीरा (मोलासेस) पशु आहार उद्योग में उपयोग किया जाएगा, जिससे परियोजना को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना अल्जीरिया की चीनी आयात निर्भरता को कितनी हद तक कम कर पाएगी, यह खेती की वास्तविक उत्पादन क्षमता और 2028 तक रिफाइनरी निर्माण समय पर पूरा होने पर निर्भर करेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here