आंध्र प्रदेश: गन्ना क्रशर चोरी मामलें में 6 गिरफ्तार

तिरुपति : चित्तूर जिले की सदुम पुलिस ने गन्ना क्रशर चोरी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कोनेती प्रसाद राव, कंपाला प्रेम कुमार, पुजारी राजशेखर, कंपा अजीत कुमार, कंपा सुनील और सुद्दला हरि के रूप में हुई है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, पुलिस को पहले स्थानीय किसानों से शिकायत मिली थी कि, कुछ बदमाशों ने इस साल अप्रैल और मई में सदुम मंडल में तीन अलग-अलग तारीखों में लगभग सात गन्ना क्रशर चुरा लिए। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के पास से सदुम, सोमाला और कल्लूर मंडलों से चोरी किए गए 10 गन्ने के कोल्हू बरामद किए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here