आंध्र प्रदेश: कोवूर चीनी मिल के कर्मचारियों को लंबित वेतन के 22 करोड़ रुपये मिलेंगे

तिरुपति : एक दशक से अधिक समय से लंबित वेतन का इंतजार कर रहे बंद पड़ी कोवूर चीनी मिल के कर्मचारियों को अब राहत मिलने जा रही है। आंध्र प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के बकाया वेतन के भुगतान के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के इस फैसले से लंबे समय से जारी कर्मचारियों की अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद है। कोवूर की विधायक वेमिरेड्डी प्रशांति रेड्डी ने नेल्लोर स्थित पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के चित्र का ‘पालाभिषेक’ कर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशांति रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के आदेश की प्रतियां दिखाते हुए कहा कि, यह निर्णय लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विधायक ने चुनाव प्रचार के दौरान चीनी मिल के कर्मचारियों से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उस समय कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने चुनाव जीतने पर इस मुद्दे के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने अपने पति और नेल्लोर के सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी के प्रयासों का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, प्रभाकर रेड्डी ने उद्योग मंत्री टी. जी. भरत और नेल्लोर जिले के कलेक्टर हिमांशु शुक्ला के साथ कई दौर की चर्चा कर कर्मचारियों के बकाया वेतन के मामले को आगे बढ़ाया। प्रशांति रेड्डी ने यह भी बताया कि इफको किसान एसईजेड के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here