आंध्रप्रदेश : अनंतपुर में चीनी व्यापारियों पर कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप, कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका

अनंतपुर: आगामी त्योहारी सीजन से पहले अनंतपुर में चीनी की कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप व्यापारियों पर लगा है। इससे चीनी की कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है। डेक्कन क्रॉनिकल में प्रकाशित खबर के अनुसार, थोक और खुदरा बाजारों में मांग बढ़ने तथा आपूर्ति में कमी की आशंका के कारण अनंतपुर में चीनी की कीमत करीब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।गुणवत्ता के आधार पर गुड़ की कीमत फिलहाल 60 से 80 रुपये प्रति किलो के बीच है।

कुछ खुदरा विक्रेताओं को आशंका है कि घरेलू चीनी उत्पादन में संभावित गिरावट के कारण चीनी की कीमत 80 रुपये प्रति किलो या उससे अधिक तक पहुंच सकती है। व्यापारियों के एक वर्ग पर त्योहारी सीजन और पवित्र श्रावण मास से पहले चीनी और गुड़ की जमाखोरी कर कृत्रिम कमी पैदा करने का आरोप लगाया गया है। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि, थोक आपूर्तिकर्ता या तो उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध कराने को तैयार नहीं हैं या उनके पास सीमित स्टॉक है। इसके कारण कुछ खुदरा दुकानदारों के पास पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here