आंध्रप्रदेश : सरकार को चीनी मिलों की बिक्री करने नही करने देंगे; वाईएसआरसीपी

ताडेपल्ली : युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने कहा कि, वह टीडीपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को चीनी मिलों की बिक्री करने नही देगी। पार्टी ने गोवाडा चीनी मिल के किसानों और कर्मचारियों के बकाया का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की जमीन का मौद्रीकरण करने के सरकार के फैसले को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री गुडिवाड़ा अमरनाथ और पूर्व विधायक धर्मश्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कैबिनेट का सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों के मौद्रीकरण का हालिया फैसला राज्यभर में मौजूद करीब 770 एकड़ भूमि को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 करोड़ रुपये है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वाईएसआरसीपी नेताओं के अनुसार, गोवाडा चीनी मिल अभी संचालित है और करीब 25,000 किसान इस मिल पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि, वाईएसआरसीपी ने 29 सितंबर को निजीकरण तथा किसानों और कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। इसके बाद सरकार ने बकाया राशि चुकाने की बात कही, लेकिन साथ ही यह शर्त रखी कि भुगतान चीनी मिल की बिक्री से प्राप्त राशि से किया जाएगा।

मिल की संपत्तियां बेचने का विरोध

वाईएसआरसीपी नेताओं ने गोवाडा चीनी मिल की संपत्तियां बेचने की सरकार की कथित योजना का कड़ा विरोध करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा, “यह मिल उन किसानों की है, जिनके इसमें शेयर हैं। किसान गन्ने की बिक्री और कर्मचारी मिल पर निर्भर हैं। सरकार पर गन्ना खरीद के लिए किसानों का करीब 30 करोड़ रुपये और कर्मचारियों का करीब 5 करोड़ रुपये बकाया है।”

वाईएसआरसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जमीन, चीनी मिलों और मेडिकल कॉलेजों समेत सार्वजनिक संपत्तियों को बिक्री के लिए रख रही है। उन्होंने चोडावरम और मदुगुला विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली गोवाडा चीनी मिल को तत्काल फिर से शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि, किसानों की बकाया राशि संपत्ति बेचकर चुकाना स्वीकार्य नहीं है। सरकार को गोवाडा चीनी मिल दोबारा शुरू करनी चाहिए और किसानों की बकाया राशि ब्याज सहित अनुदान के रूप में जारी करनी चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here