E20 ईंधन के उपयोग से वाहन बीमा अमान्य होने की आशंका निराधार: केंद्र सरकार

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने E20 ईंधन (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) के उपयोग से वाहन बीमा पॉलिसी अमान्य होने की आशंकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि, भारत का एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, उपभोक्ता हितैषी और आर्थिक रूप से लाभकारी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि, इस संबंध में विभिन्न हितधारकों से चर्चा की गई है और यह पुष्टि हुई है कि E20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहन बीमा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी आशंकाएं तथ्यहीन हैं।

मंत्रालय के अनुसार, एथेनॉल मिश्रण एक वैश्विक रूप से स्वीकृत और सफलतापूर्वक अपनाई गई व्यवस्था है।अमेरिका, ब्राजील और जापान जैसे कई देशों में इसका व्यापक उपयोग किया जा रहा है। विशेष रूप से ब्राजील में E27 (27 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) मानक ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। केंद्र सरकार ने बताया कि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम से देश को कई महत्वपूर्ण लाभ मिले हैं।कच्चे तेल के आयात में कमी आने से भारत ने अब तक 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा की बचत की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इसके अलावा, एथेनॉल उत्पादन के लिए कृषि आधारित कच्चे माल की मांग बढ़ने से किसानों को स्थायी बाजार मिला है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। सरकार ने कहा कि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। केंद्र ने दोहराया कि, एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को वैज्ञानिक तथ्यों, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए लागू किया जा रहा है। सरकार इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार संवाद बनाए हुए है ताकि कार्यक्रम का लाभ आम उपभोक्ताओं और देश की अर्थव्यवस्था दोनों को मिल सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here