एशियाई गेम्स 2023: घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2023 के तीसरे दिन भारत ने अपना तीसरा गोल्ड मेडल हासिल किया। भारतीय घुड़सवारी टीम ने 41 साल बाद गोल्ड मेडल जीता।इससे पहले 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीता था। सुदीप्ति हजेला, दिव्यकीर्ति सिंह, अनुष अग्रवाल और हृदय छेदा की चार सदस्यीय भारतीय घुड़सवारी टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ टीम प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

फाइनल राउंड में इन चारों ने सबसे ज्यादा 209.205 का स्कोर बनाया। फाइनल राउंड में दिव्यकीर्ति ने 68.176, हृदय ने 69.941 और अनुष ने 71.088 अंक हासिल किए। चीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। घुड़सवारी टीम द्वारा जीते गए स्वर्ण पदक के दम पर भारत अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गया है।भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीते है।इससे पहले, भारत की महिला क्रिकेट टीम और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम श्रेणी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here