असमोली चीनी मिल ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और उत्कृष्ट कार्य योजना के तहत 10 विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया है। जिसमे 2022-2023 गन्ना पेराई सत्र में कई चीनी मिल और उनके अध्यक्षों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस प्रतियोगिता के सभी तत्वों को मद्देनजर रखते हुए असमोली चीनी मिल को समय पर गन्ना भुगतान करने, औसत चीनी परता और इससे सम्बंधित अन्य कार्यों के लिए प्रथम स्थान दिया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सभी 10 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए हैं। जिसमे धामपुर बायो आर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट असमोली के उपाध्यक्ष संजय शर्मा को मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर तमाम गन्ना विकास विभाग, विजेता चीनी मिलों के प्रतिनिधि और विजेता कृषक उपस्थित थे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here