सीजन 2022-23: चीनी उत्पादन में हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, मौजूदा 2022-23 सीजन में 15 दिसंबर, 2022 तक चीनी का उत्पादन 82.1 लाख टन हुआ है, जबकि पिछले साल 15 दिसंबर, 2021 को 77.9 लाख टन का उत्पादन हुआ था, यानी इस सीजन में चीनी उत्पादन 4 लाख टन अधिक हुआ है। ऑपरेटिंग मिलों की संख्या भी 479 (जो पिछले साल इसी तारीख को संचालित हुई थी) के मुकाबले 497 है।

निम्न तालिका में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष चीनी उत्पादन का राज्यवार विवरण दिया गया है:

YTD 15th Dec’ 2022 15th Dec’ 2021
ZONE No. of operating factories Sugar production (lac tons) No. of operating factories Sugar production (lac tons)
U.P. 116 20.3 117 19.8
Maharashtra 193 33.0 186 31.9
Karnataka 73 18.9 69 18.4
Gujarat 16 2.6 15 2.3
Tamil Nadu 17 1.7 11 0.6
Others 82 5.6 81 4.9
ALL INDIA 497 82.1 479 77.9

(नोट: उपरोक्त चीनी उत्पादन के आंकड़े चीनी को एथेनॉल में परिवर्तित करने के बाद के हैं)

बंदरगाह की जानकारी और बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चीनी के निर्यात के लिए लगभग 45-50 लाख टन अनुबंध किए जा चुके हैं। उसमे से 30 नवंबर, 22 तक लगभग 6 लाख टन चीनी का भौतिक रूप से देश से निर्यात किया जा चुका है। इसके अलावा, दिसंबर के महीने में लगभग 8-9 लाख टन चीनी का निर्यात किया जाना है, जिससे इस महीने के अंत तक कुल निर्यात लगभग 15 लाख टन हो सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here