चीनी मिलों को राहत देने की कोशिश: सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटील

मुंबई: चीनी मंडी

सहकारिता मंत्री बालासाहेब पाटिल ने कहा की, राज्य सरकार संकट में फंसे चीनी मिलों को राहत देने की हर मुमकिन कोशिश में जुटी है। पाटिल ने कहा की, सरकार नाशिक जिले में बंद पड़ी तीन चीनी मिलों को फिर से शुरू करने का तरीका तलाश रही है। हालाँकि, इस संबंध में कुछ अन्य लोगों को भी पहल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि, सहकारी संस्थानों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राज्य के विकास में काफ़ी अहम भूमिका निभाई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा की राज्य में सहकारी चीनी मिलों, कपास मिलों, कृषि प्रसंस्करण समितियों को दिए गए सरकारी बकाये और ऋणों की वसूली का काम जारी है। सहकारी संस्थानों की सहायता के लिए, राज्य सरकार ने सरकारी शेयर पूंजी, ऋण और सरकारी गारंटी प्रदान की है। इसकी रिकवरी करने की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न सहकारी समितियों से निर्धारित राशि की रिकवरी की गई है। हम नाशिक जिले में तीन सहकारी चीनी मिलों की समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here