अवध शुगर मिल द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश

सीतापुर: दि अवध शुगर मिल हरगांव द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। चीनी मिल द्वारा ‘कृषि सखी सिलाई केंद्र’ शुरू किया गया। चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि, महिला सशक्तिकरण देश के विकास लिए काफी जरूरी है। महिलाओं ने देश के विकास में काफी अहम योगदान दिया है, और आगे भी देती रहेगी।

उन्होंने कहा,’कृषि सखी सिलाई केंद्र’ के माध्यम से सिलाई सीखकर महिलाएं सशक्त होंगी। इस अवसर पर चीनी मिल ने 10 सिलाई मशीनें वितरित कीं। रंजना दीक्षित ने कहा कि, महिलाओं को आचार, सर्फ, टोकरी, पापड़,पर्स इत्यादि बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अवसर पर चीनी मिल के अधिशासी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह,प्रमोद मेंहदियान, शरद सिंह, राकेश त्यागी, आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष तकनीकी अनिल शर्मा, हैदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, मनोज नरवाल,संजीव राणा, श्रीकांत, रेखा त्यागी,रुचि गुप्ता,सुमन मेहदिंयान, नीलम शर्मा, किरण सिंह, अजय भानू, सुशील पवार आदि उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here