बलरामपुर चीनी मिल्स ने कर्मचारी स्टॉक योजना के तहत 1.30 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए

नई दिल्ली: बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड ने बताया कि, उसके निदेशक मंडल की कार्यकारी समिति ने 24 अगस्त 2026 को कर्मचारियों को 1,30,382 इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दी है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य 1 रुपये है और सभी शेयर पूर्ण रूप से भुगतान किए गए हैं।

कंपनी ने यह शेयर “BCML Employees Stock Appreciation Rights Plan 2023” के तहत कर्मचारियों द्वारा अपने अधिकारों का इस्तेमाल किए जाने के बाद आवंटित किए हैं। कंपनी ने यह जानकारी नियामकीय फाइलिंग के माध्यम से दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह खुलासा सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) विनियम, 2015 के विनियम 30 और सेबी (शेयर बेस्ड एम्प्लॉयी बेनिफिट्स एंड स्वेट इक्विटी) विनियम, 2021 के विनियम 10(c) के तहत किया गया है। कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, इन शेयरों के आवंटन के बाद बलरामपुर चीनी मिल्स की कुल जारी शेयर पूंजी 21,15,97,496 इक्विटी शेयर हो गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here