कोल्हापुर शहर में दिन के दौरान गन्ने के वाहनों पर प्रतिबंध…

कोल्हापुर: कोल्हापुर पुलिस ने ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए सुबह 6 बजे से रात 8 बजे (6 am-8 pm) के बीच शहर में गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकवडे ने कहा, यातायात नियम और प्रतिबंध शनिवार से लागू हो गए हैं और यह पेराई सत्र के अंत तक लागू रहेंगे।उन्होंने कहा की, यातायात विभाग को नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। गन्ने को ले जाने वाले वाहनों को रात में शहर से जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने मिलों को गन्ना पहुंचाने वाले ट्रैक्टरों और बैलगाड़ियों के लिए अलग-अलग रास्तों से जाने की योजना बनाई है।

सात मिलों में गन्ने का परिवहन शहर के रास्तों से होता है, जिसमें राजाराम चीनी मिल के सबसे नजदीक है। हर दिन, इनमें से सैकड़ों वाहन शहर से होकर गुजरते हैं, जिससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम होता है। शहर इलाकें में पिछलें कई दिनों से ट्रैफिक पर प्रभाव पडा है, जिसके चलते पुलिस ने यह कदम उठाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here