जुलाई 2025 में 13 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा, RBI ने जारी की बैंक हॉलिडे लिस्ट

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2025 के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार, साथ ही विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों की छुट्टियां शामिल है। इन 13 दिनों में बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएँ जैसे यूपीआई, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, और एटीएम पूरी तरह से चालू रहेंगी।

…यह है जुलाई 2025 में बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट –

ChiniMandi WhatsApp Channel

3 जुलाई 2025 (गुरुवार): खारची पूजा के कारण त्रिपुरा के अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। 5 जुलाई 2025 (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जी जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर बैंक हॉलिडे रहेगा। 6 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। 7 जुलाई 2025 (सोमवार): मुहर्रम के कारण अधिकतर राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा।12 जुलाई 2025 (शनिवार): दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक अवकाश रहेगा। 13 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। 14 जुलाई 2025 (सोमवार) : बेह डीन्खलाम के कारण मेघालय (शिलांग) में बैंक बंद रहेंगे। 16 जुलाई 2025 (बुधवार): हरेला पर्व के कारण उत्तराखंड (देहरादून) में बैंक बंद रहेंगे।17 जुलाई 2025 (गुरुवार): यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के कारण मेघालय (शिलांग) में बैंक बंद रहेंगे।19 जुलाई 2025 (शनिवार): केर पूजा – त्रिपुरा (अगरतला) के कारण बंद अवकाश रहेगा। 20 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।26 जुलाई 2025 (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।27 जुलाई 2025 (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here