बरेली: गोदाम से 635 क्विंटल चीनी चोरी

बरेली, उत्तर प्रदेश: बरेली में एक कंपनी के गोदाम से 635 क्विंटल चीनी की चोरी का मामला सामने आया है।

खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर कपिल खंडेलवाल ने गोदाम के तीनों गार्डों पर शक जताते हुए कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने बताया कि बुखारा रोड पर उमरसिया गांव में उनका गोदाम है। इसमें उन्होंने दो हजार दस क्विंटल चीनी खरीदकर भंडारित की थी। मगर कुछ दिन पहले वहां जांच की गई तो 635 क्विंटल चीनी गायब मिली। जिसके बाद उन्होंने मिलीभगत से चोरी गार्डों पर चोरी का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चोरी की इस घटना के बाद से पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here