भाकियू भानु ने गन्ना भुगतान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी

शामली: भारतीय किसान यूनियन भानु ने गन्ना भुगतान न होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भाकियू भानु ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन देकर जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराये जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर शक्ति सिंह के नेतृत्व में एडीएम न्यायिक परमानंद झा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि, शामली जिले की तीनों शुगर मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने से किसानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नये सत्र 2023-24 से पहले पहले कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू भानु धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर वीर सिंह, कुंवर शक्ति सिंह, धीरज सिंह, दिनेश, प्रेम सिंह, जगपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, अश्वनी आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here