भाकियू असली द्वारा गन्ना प्रजाति की स्पष्टता को लेकर गन्ना परिषद कार्यालय की तालाबंदी करने की चेतावनी

अमरोहा : भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ना प्रजाति की स्पष्टता को लेकर गन्ना परिषद कार्यालय की तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। इस मांग को लेकर संगठन ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, गन्ना प्रजाति 05009 के बारे में 16 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर 17 सितंबर को गन्ना परिषद कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी।

भाकियू असली की पंचायत में जिलाध्यक्ष वचन सिंह ने कहा कि, गन्ना पेराई सत्र शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष है। लेकिन, गन्ना प्रजाति 05009 और 05011 के बारे में गन्ना विभाग की ओर से अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। उन्होंने दावा किया कि, गन्ना प्रजाति 05009 को चीनी मिल व गन्ना विभाग ने अगेती प्रजाति बताया था। लेकिन, अब इससे इंकार किया जा रहा है। गन्ना विभाग इसे गन्ना प्रजाति 05011 बताता है। किसानों ने चेतावनी दी कि 16 सितंबर तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई तो तालाबंदी की जाएगी। पंचायत में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह, जसपाल सिंह, दिनेश प्रधान, खचेड़ू सिंह, कपिल प्रधान, शब्बन खां, जावेद मलिक, कलुवा खां आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here