भारत बंद: किसानों का विरोध शुरू; रेल, सड़क परिवहन हो सकती है प्रभावित

नई दिल्ली: किसानों ने आज केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के चार महीने पूरे होने के अवसर पर ‘भारत बंद’ का आंदोलन शुरू किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा इस आंदोलन का ऐलान किया था। भारत बंद शाम 6 बजे तक चलेगा। जगह जगह सड़कों और ट्रेनों को अवरुद्ध किया जा रहा है और एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि गाजीपुर बॉर्डर NH-24 (दोनों कैरिजवे) ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद कर दिया गया है।

SKM द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए भारत बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने, किसानों के खिलाफ सभी पुलिस मामलों को रद्द करने, बिजली बिल और प्रदूषण बिल का रोलबैक” करने और डीजल, पेट्रोल और गैस की कीमतों को कम करने के लिए भारत बंद किया है। SKM के बयान में कहा गया है कि, विभिन्न किसान संगठनों, ट्रेड यूनियनों, छात्र संगठनों, बार संघों, राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। SKM ने विरोध कर रहे नागरिकों से अपील की है कि, वे शांतिपूर्ण रहते हुए भारत बंद को सफल बनाएं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने बंद के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here