बड़ी खबर: अक्टूबर में उत्पादित चीनी को अक्टूबर और नवंबर में बेच सकेंगी चीनी मिलें, केंद्र सरकार ने दी अनुमति

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने अक्टूबर 2026 में उत्पादित चीनी की बिक्री को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी चीनी मिलों को अक्टूबर महीने में उत्पादित चीनी को अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान बेचने की अनुमति दी गई है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के चीनी एवं वनस्पति तेल निदेशालय की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। यह पत्र सभी चीनी मिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और प्रबंध निदेशकों को संबोधित किया गया है।

नियमित मासिक कोटे के अतिरिक्त बेच सकेंगी चीनी

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार के निर्देश के अनुसार, अक्टूबर 2026 में उत्पादित चीनी की बिक्री अक्टूबर और नवंबर, दोनों महीनों में की जा सकती है। यह मात्रा इन दोनों महीनों के लिए निर्धारित नियमित मासिक रिलीज कोटे के अतिरिक्त होगी। सरकार के पत्र में उदाहरण देते हुए बताया गया है कि, यदि कोई चीनी मिल अक्टूबर 2026 में 1,000 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन करती है, तो वह इस पूरी मात्रा को अक्टूबर और नवंबर 2026 के दौरान बेच सकती है। यह बिक्री दोनों महीनों के नियमित मासिक रिलीज कोटे के अतिरिक्त होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि. यह निर्देश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है। आदेश पर अरविंद कुमार रावत के हस्ताक्षर हैं।इस निर्णय से चीनी मिलों को अक्टूबर में उत्पादित चीनी की बिक्री के लिए अतिरिक्त समय और लचीलापन मिलेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here