अमरोहा की पांच चीनी मिलों पर किसानों का 129 करोड़ रुपये बकाया, गन्ना विभाग सख्त

अमरोहा (उत्तर प्रदेश) : जिले में करीब दो महीने पहले चीनी मिलों का पेराई सत्र खत्म हो गया, लेकिन अब तक हजारों किसानों को उनके गन्ने का पूरा पैसा नहीं मिल पाया है। जिले की पांच चीनी मिलों पर किसानों का कुल 129 करोड़ 11 लाख रुपये बकाया चल रहा है। इस बकाये में सबसे बड़ा हिस्सा धनौरा चीनी मिल का है, जहां अकेले 76 करोड़ 93 लाख रुपये किसानों के फंसे हुए हैं। गन्ना विभाग ने सभी संबंधित मिल प्रबंधनों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में लगभग 1 लाख 63 हजार किसान चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। इस सत्र में मिलों ने कुल 232 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसके बदले अब तक केवल 824 करोड़ 33 लाख रुपये का भुगतान किसानों को हो पाया है। बाकी रकम अभी भी अटकी हुई है। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि, अगर तय समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस वक्त किसानों को बच्चों की पढ़ाई और घर के दूसरे जरूरी खर्चों के लिए पैसों की सख्त जरूरत है, लेकिन मिलों की ओर से भुगतान में देरी से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here