बिहार: गोरौल चीनी मिल को दोबारा चालू करने की मांग तेज, उद्योग मंत्री से मिल के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाने की अपील

वैशाली: बिहार के गोरौल प्रखंड में वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से शुरू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ने उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल को पत्र लिखकर मिल के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। अपने पत्र में रूबी कुमारी ने बताया कि, मिल लंबे समय से बंद होने के कारण क्षेत्र के गन्ना किसानों, मजदूरों और तकनीकी कर्मचारियों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ा है।उन्होंने कहा कि, मिल बंद रहने से स्थानीय अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और रोजगार के अवसर भी काफी घट गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि, यदि चीनी मिल को दोबारा चालू किया जाता है, तो किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। रूबी कुमारी के अनुसार, फिलहाल मिल की जमीन बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के अधीन है। वहीं, स्थानीय ग्रामीण भी मिल को फिर से शुरू कराने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार हैं, जिसमें जरूरत पड़ने पर जमीन उपलब्ध कराना भी शामिल है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस मामले में जल्द निर्णय लेने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां फिर से तेज हो सकें और लोगों को राहत मिल सके।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here