बिहार: गन्ना मूल्य में केवल 20 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि से किसान नाराज

बेगूसराय : बिहार सरकार ने 3 साल बाद गन्ना मूल्य में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धी की घोषणा की है, लेकिन किसान इस वृद्धी से खुश नही है। किसानों ने दावा किया की, खेती के लागत में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए गन्ना मूल्य में की गई बढ़ोतरी मेल नही खाती। किसान राज्य सरकार पर चीनी मिलर्स का हितैषी होने का आरोप लगा रहे है। बिहार राज्य ईख किसान मोर्चा के राज्य संयोजक अशोक प्रसाद सिंह ने कहा कि, बिहार के किसानों को कभी- कभी यूपी के किसानों से भी अधिक गन्ना का मूल्य विगत दिनों मे मिलता रहा है।मगर इस बार यूपी के निम्न प्रभेद का 355 रुपया के बराबर बिहार के उत्तम प्रभेद का मूल्य घोषित हुआ है।

उन्होंने कहा कि यूपी की तुलना में बिहार के किसानों को उत्तम प्रभेद में 15 रुपए सामान्य प्रभेद पर 25 रुपये एवं निम्न प्रभेद पर 55 रुपया प्रति क्विंटल कम गन्ना मूल्य मिलेगा।उन्होंने कहा कि, हरियाणा से 51 रूपया एवं पंजाब से 56 रु प्रति क्विंटल गन्ना का कम मूल्य बिहार के किसानों को मिलेगा।गन्ना का मूल्य निर्धारित करने में सरकार ने खेती की लागत मे हुई वृद्धि को नजरअंदाज किया है।इस अवसर पर किसान नेता दिनेश सिंह,धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, राम सखा राय, पूर्व मुखिया जय प्रकाश यादव, राम बालक महतो, मनोज कुमार कैलाश प्रसाद राय आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here