बिहार: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

गोपालगंज: मुख्यमंत्री गन्ना विकास के तहत चलाई जा रही योजनाओं से जिले के कई किसान वंचित रह गये है। 2020 की बाढ़ से हुई क्षतिपूर्ति अभी तक किसानों को नहीं मिली है। गन्ना किसान आर्थिक तंगी से विवश हुए है। जदयूके प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने गन्ना किसानों की सभी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को साझा किया।उन्होंने किसानों की योजनाओं का गन्ना किसानों को लाभ देने की मांग की।

मंजीत कुमार सिंह ने मांग की कि, मुख्यमंत्री गन्ना विकास के तहत चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था शुरू करें, ताकि किसानों को अनुदान का लाभ मिल सके। 2020 में आई भीषण बाढ़ से किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हुई थी। अब तक क्षतिपूर्ति राशि से किसान वंचित हैं, और किसानों को राशि जल्द से जल्द मिलें।इस अवसर पर चेयरमैन महेश राय, जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, अभय पांडेय और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here