बिहार: गन्ना किसानों को बारिश का इंतजार

हसनपुर समस्तीपुर: बिना बारिश गन्ने के खेत सूखने जैसे हालात में है जिससे नुकसान होने का डर बना हुआ है। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा नहीं, उन किसानों की फसल सूख रही है। बारिश के लिए किसान बेहाल है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकशित खबर के अनुसार, मई व जून माह में बारिश नही हुई हैं। किसान गन्ने की सिंचाई कर रहे हैं। चीनी मिल प्रबंधन सिंचाई करने के लिए किसानों को जागरूक कर रही है। हसनपुर के पटसा, नयानगर, मधेपुर, घोसदाहा, काले, देवधा आदि बधारों में गन्ने की फसलों का अधिकारियों ने जायजा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी मिल के सहायक गन्ना उपाध्यक्ष सुग्रीव पाठक ने कहा कि, कई किसान गन्ने को सुखाड़ से बचाने के लिए पटवन कर रहे हैं। उन्होने कहा कि 38 हजार एकड़ में गन्ना खेतों की पेमाइश हो चुकी है। 5 जुलाई तक पेमाइश कार्य चलेगा। मौके पर गन्ना उपाध्यक्ष डा.रामवीर सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपने खेतों की पेमाइश करा लें। ताकि गन्ना कटाई के समय समस्या उत्पन्न नहीं हो सके। उन्होने कहा कि वर्षा नही होने से किसानों को गन्ने की सिंचाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here