बिजनौर: चीनी बिक्री दर किसी भी परिस्थिति में ₹5000 प्रति कुंतल से अधिक नहीं रखी जा सकती, जिला गन्ना अधिकारी ने जारी किए आदेश

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चीनी की बिक्री दरों को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की अपर मुख्य सचिव द्वारा आयोजित वर्चुअल समीक्षा बैठक के बाद बिजनौर जिला प्रशासन और गन्ना विभाग ने चीनी मिलों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिला गन्ना अधिकारी बी.के. पटेल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है की, चीनी की बिक्री दर किसी भी परिस्थिति में ₹5000 प्रति कुंतल से अधिक नहीं रखी जा सकती है।

जमाखोरी व कालाबाजारी पर लगेगा EC Act

ChiniMandi WhatsApp Channel

यदि कोई भी चीनी मिल शासन के इन निर्देशों का उल्लंघन करती है या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर चीनी बेचती है, तो बिजनौर जिलाधिकारी के स्तर से आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसे जमाखोरी, कालाबाजारी और मुनाफाखोरी जैसे आपराधिक कृत्य के तहत दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने जिले की सभी चीनी मिलों के अध्यासी (Occupiers) को निर्देश दिया है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें और बिक्री से संबंधित दैनिक सूचना प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट caneup.in पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here